Tuesday, October 27, 2026
Homeअन्यप्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को...

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को सुनवाई

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी 7 जनवरी को सुनवाई करेगा।

गुरुवार को वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने ये मामला रखा। कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को सौंपने का निर्देश दिया। मनिंदर सिंह ने कहा कि कोर्ट निगरानी में जांच की ज़रूरत है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने घटना की रिपोर्ट तलब करने और पंजाब सरकार को दोषियों को सजा देने का निर्देश देने की मांग की।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्यक्रम में हिस्सा लिए बिना ही लौटना पड़ा था।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular