Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश सरकार स्थापित कर रही विकास के नये आयाम : केशव मौर्य

प्रदेश सरकार स्थापित कर रही विकास के नये आयाम : केशव मौर्य

गोरखपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को गोरखपुर के चौरी चौरा पहुंचे, जहां चौरी चौरा की विधायक ने कार्यकर्ताओ के साथ उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार चौरी चौरा सहित पूरे प्रदेश में विकास करने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो रहा है। पिछड़े से पिछड़े जगहों पर भी विकास अपने पाँव पसार रहा है। 
विधायक संगीता यादव की सराहना करते हुए कहा चौरी चौरा में पहले के अन्य विधायकों की तुलना में लोकप्रिय विधायक संगीता यादव के समय में व्यापक विकास हुआ है। एक समर्पित कार्यकर्त्ता की तरह वो हर पल क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील है। किसी भी जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का सदैव प्रयास करती है। उप मुख्यमंत्री ने चौरी चौरा से विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए देवरिया के लिए प्रस्थान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular