Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर लगाया विराम

-भाजपा लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करती है : अजय राय

वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय ने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर मंगलवार को विराम लगा दिया। बयान जारी कर उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाह फैला रही है।

भाजपा में जाने की चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा परेशान है और डरी है, भाजपा लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करती है। हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं और जीवन भर करते रहेंगे। निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी ने जो सम्मान और प्यार हमें दिया है। इस कर्ज को जीवन पर्यंत नही उतार सकते। मैं अपने काशी के लोगों से आग्रह करूंगा कि इस बार मैने पहले कहा था कि लड़ाई चौकस होगी। आज लड़ाई चौकस और चौचक होती जा रही है। ‘मैं फिर कहूंगा भाजपा के लोग भ्रम में न रहें, काशी में लड़ाई चौकस होगी और चौचक होगी।’ 2024 के लोकसभा चुनाव में बनारस का पूरे भारत में संदेश जा रहा है कि बनारस के अंदर इतिहास लिखा जाएगा।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular