Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपौधरोपण कर लिया प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प

पौधरोपण कर लिया प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प

– सांसद, विधायक, आयुक्त, डीएम व एसपी ने एक साथ दिया पौधरोपण अभियान को गति

कुशीनगर (हि. स.)। प्रदेश सरकार के पौधरोपण जनांदोलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक पीएन पाठक के साथ कमिश्नर रवि कुमार एनजी,डीएम एस राजलिंगम व एसपी धवल जायसवाल ने राजकीय आलू प्रक्षेत्र बरवां फार्म में पौधरोपण किया। इस दौरान चीकू,लिच्ची, आम,अमरूद सहित अनेक फलदार पौधे लगाए गए।

इस दौरान सांसद ने कहा कि पौधरोपण केवल वन विभाग का ही कार्य नहीं है। यह हम सभी का दायित्व है कि पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएं। वृक्षों का मानव जीवन में और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में सबसे बड़ा योगदान है।विधायक ने कहा कि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन पेड़ पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है। यह चिंता का विषय है। लोग अपने फायदे के लिए पेड़ों पर आरी चला रहे हैं लेकिन नए पौधे कम ही लगा रहे हैं।जनसहभागिता से पौधरोपण का अभियान सफल होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र,एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय,एसडीएम गोपाल शर्मा,वरुण पांडेय,जिला बन अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ,रेंजर सत्येंद्र यादव,सीओ पीयूष कांत राय समेत जिले भर के वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधरोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular