Sunday, August 23, 2026
Homeविधि एवं न्याय पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा, पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश...

 पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा, पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश कामत को अग्रिम जमानत

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली बेंच ने पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा, पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और उमेश कामत को अग्रिम जमानत दे दी है।

कोर्ट ने इन चारों को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत इनकी जमानत की शर्तें तय करेगी। दरअसल, अश्लीलता फैलाने के आरोप मे अग्रिम जमानत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए इसी साल 4 फरवरी को इनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

इस मामले में बांबे हाई कोर्ट की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। मार्च 2021 में मॉडल और अभिनेत्रियों की जबरन पोर्न फिल्में बनाने का मामला सामने आया था।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular