Wednesday, May 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने भाजपा को...

पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा

लखनऊ (हि.स.)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के पेपर लीक मामले का खुलासा करने वाले पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के राज में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं।

अखिलेश ने बुधवार को कन्नौज में प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के राज में आप सच्ची खबर चलाएंगे तो ये जेल में डाल दिए जाएंगे। बलिया जिले में पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसके बच्चे रो रहे हैं, मां रो रही है। यह बहुत निंदनीय व्यवहार हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि उम्मीद है कि प्रशासन एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष कराएगा। क्योंकि भाजपा से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करना अपने आपको धोखा देना है। उन्होंने लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि महंगाई के साथ लोग बेरोजगार हैं। मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएंगे, चुनाव बाद ठीक वैसा ही हुआ।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular