Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेट्रोल पम्प मालिक ने गोली मारकर की आत्महत्या

पेट्रोल पम्प मालिक ने गोली मारकर की आत्महत्या

इटावा(हि.स.)। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरा चुंगी के पास पेट्रोल पंप मालिक ने अज्ञात कारणों के चलते लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया। मृतक पंप मालिक, मुलायम सिंह यादव के परिवार के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर अमित प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत मेहरा चुंगी के पास लाला राम प्रकाश गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्र कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular