गाजियाबाद(हि.स.)। जिले के थाना सिहानीगेट क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर उसके दूसरे साथी ने नोजल से हवा भर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसके भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
एसीपी आलोक दुबे ने बताया कि थाने पर एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनका छोटा भाई एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। उनके छोटे भाई के साथ ही काम करने वाले व्यक्ति ने उसके प्राइवेट पार्ट में एयर नोजेल से एयर डाल दी, जिससे वह जख्मी हो गया। थाना सिहानीगेट पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आरोपित को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।
फरमान अली
