Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पूर्व सांसद के वाहन से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

 पूर्व सांसद के वाहन से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

बिजनौर(हि.स.)। भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के वाहन से टकराने के बाद स्कूटी सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस परिवार की तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग-119 पर ग्राम स्वाहेड़ी के पास रविवार की दोपहर को किसान दीपक खेत गया था। स्कूटी से वापस लौटते वक्त गांव के पास भाजपा के पूर्व सांसद के वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ है कार में पूर्व सांसद मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नरेन्द्र/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular