Saturday, August 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडापूर्व मुख्यमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

रगड़गंज(गोण्डा)। विकास खंड बेलसर के सभागार में मंडल प्रभारी महेश नारायण तिवारी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्री तिवारी ने इस शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों के लिए हम सभी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गुड्डू सिंह परास, प्रधान संघ ब्लॉक बेलसर अध्यक्ष अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष के सी सिंह, सोशल मीडिया संजोजक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सूर्या मिश्रा, राजू पांडेय, प्रधान बेलसर रज्जन सिंह, रामभजन शुक्ला, विजय दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular