Sunday, August 16, 2026
Homeकानपुरपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण के जन्मदिन पर सम्मानित होंगे किसान

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण के जन्मदिन पर सम्मानित होंगे किसान

कानपुर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसम्बर को कानपुर जनपद के विकास खण्ड स्तर प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर आने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार के उप निदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन के कृषि अनुभाग-6 के 23 दिसम्बर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया है। किसान सम्मान दिवस राज्य स्तर, जनपद एवं विकास खण्ड स्तर सहित कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्र में आने वाले सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों पर भी आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम कानपुर में जनपद स्तर पर कृषि भवन परिसर गुमटी नं0-9, रावतपुर में 11:00 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार सात हजार एवं द्वितीय पुरस्कार पांच हजार और विकास खण्ड स्तर पर दो हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्पादकता के आधार पर चयनित कृषकों को सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार धनराशि की व्यवस्था कृषि विभाग देगा।

राम बहादुर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular