Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूण्य तिथि पर याद किये गए जनप्रिय नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी

पूण्य तिथि पर याद किये गए जनप्रिय नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी

फर्रुखाबाद (हि.स.)। भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व ऊर्जा व राजस्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 26वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में हवन पूजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एवं उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी ने परिवारीजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गायत्री मंत्र पर आहुतियां दी।

हवन पूजन के बाद आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मदत्त द्विवेदी का व्यक्तित्व बहुत ही सरल था। उन्होंने अपने छोटे से राजनीतिक जीवन में पूरे देश में ख्याति अर्जित की। उनके किए गए कार्य आज भी जनता के बीच जीवंत है।

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने फर्रुखाबाद के लोकप्रिय विधायक बनकर जनता की जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया। 1997 में उनकी असमय मृत्यु से फर्रुखाबाद की जनता को गहरा आघात पहुंचा था। श्री द्विवेदी का पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से काफी लगाव था। वह कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने सबको बिजली, सबको पानी देने का कार्य किया, जो आज भी याद किया जाता है।

इस दौरान डॉ हरिदत्त द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी, प्रियंक दत्त द्विवेदी, अनिल दुबे, जिला महामंत्री डीएस राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, अभिषेक त्रिवेदी, प्रभात मिश्रा, सभासद प्रबल त्रिपाठी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, ममता सक्सेना, मीना मिश्रा, चित्रा अग्निहोत्री, सदानंद शुक्ला, संजू दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

चंद्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular