Thursday, June 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पूजा पांडाल में उतरा करंट, एक की मौत

 पूजा पांडाल में उतरा करंट, एक की मौत

रायबरेली (हि.स.)। गणेश चतुर्थी पर आयोजित उत्सव के अवसर पर पूजा पांडाल में बुधवार को करंट उतरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची है और गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम के बसतेपुर में गणेश पांडाल सजाया गया है और रोजना पूजा हो रही है। आज पूजा आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे। इस बीच एक युवक पंडाल में करंट की चपेट में आ गया और उसे बचाने के लिए उसका साथी भी आ गया। पंडाल में चीख पुकार मचने से हड़कम्प मच गया।वहां मौजूद लोगों ने दोनों को करंट से छुड़ाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है और वही दूसरे युवक को भर्ती करते हुए इलाज शुरू कर दिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पूजा पंडाल में करंट उतरने से यह दुःखद घटना हुई है। घायल का इलाज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular