Friday, August 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुटिया में तोड़फोड़ से नाराज नागा बाबा बोले, हां मैंने ही की...

कुटिया में तोड़फोड़ से नाराज नागा बाबा बोले, हां मैंने ही की है युवक की हत्या

मथुरा (हि.स.)। थाना गोवर्धन में रविवार को तलहटी में मिले युवक के शव के मामले को लेकर एसएसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया था। कुछ लोगों ने मंगलवार देर रात सखी बाबा (नागा बाबा) की कुटिया पर तोड़फोड़ व पथराव कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ, इससे आक्रोशित बाबा ने पुलिस से युवक की हत्या करने की बात को स्वीकराते हुए स्वयं को गिरफ्तार करने की बात की।

आन्यौर निवासी रौदास का शव रविवार को तलहटी में मिला था। ग्रामीणों को बिना सूचना दिए शव दफन कराने के मामले में एसएसपी अभिषेक कुमार ने उपनिरीक्षक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया था। जिस स्थान पर शव मिला था, वहां नागा बाबा कुटिया बनाकर रहते हैं। इसके पास ही गुफा है। शाम को कुछ लोगों ने पहुंच कर गुफा के गेट और कुटिया पर तोड़फोड़ कर पथराव किया।

सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा और थाना प्रभारी नितिन कसाना पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और ग्रामीणों को आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी कराया। आक्रोशित नागा बाबा ने कहा कि हमने हत्या की है, आप गिरफ्तार कर लो। इसके लिए पुलिस को लिखकर भी देने लगे। पुलिस ने बाबा को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया।

बुधवार गोवर्धन थाना प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि बाबा के ऊपर कुछ लोगों ने शक करते हुए कुछ कहासुनी कर दी थी। इसी बात से बाबा आक्रोशित हो गए थे। बाबा का हत्या में कोई हाथ होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular