पुल की रेलिंग से टकराई मैजिक, पांच की मौत; आठ घायल

राज्य डेस्क

रांची। राज्य के जमशेदपुर जिले में सरायकेला-खरसावां के चांडिल के चिलगू के पास एनएच-33 पर गुरुवार को बारात से लौट रही सवारी गाड़ी (टाटा मैजिक) पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल और रांची के रिम्स में इलाज रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों में ईचागढ़ के शंकराडीह के सुनील सिंह मुंडा, दारूदा के नीलम सिंह, भीम सिंह मुंडा, शैलेन्द्र मछुआ एवं अड़की के अर्जुन मुंडा शामिल हैं।

यह भी पढें :  दुष्कर्म व छेड़छाड़ के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ईचागढ़ के दारूदा के सोनू सिंह मुंडा की शादी चांडिल के रामगढ़ में थी। शादी में शामिल होने के लिए सभी बाराती सात वाहनों से रामगढ गए थे। वापस लौटने के दौरान एक वाहन बारातियों को छोड़कर चला गया, इसलिए डीजे वाले वाहन में भी बाराती सवार हो गये। साथ ही इसी वाहन में म्यूजिक सिस्टम के साथ ही जनरेटर भी था। दारूदा के पास यह गाड़ी अनियंत्रित होकर चिलगू पुल के डिवाइडर से टकरा गई। टाटा मैजिक के पुल के डिवाइडर से टकराने के बाद चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके सीने और सिर पर जनरेटर पलट गया था। वाहन में एक मुखिया प्रत्याशी का प्रचार सामग्री भी मिला है।

यह भी पढें : क्राइम कंट्रोल पर फोकस रही एसपी की अपराध गोष्ठी

जेनरेटर के चलते ही लोग अधिक चोटिल हुए। घायलों को एमजीएम भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एमजीएम में इलाजरत अर्जुन मुंडा की रांची के रिम्स में ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। रिम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए तमाड़ के अड़की से अपने रिश्तेदार के घर दारूदा आया हुआ था और वह दूल्हे का चचेरा भाई था। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गईः चिलगू पुल पर हुई दुर्घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई तथा सड़क खून से लथपथ हो गई,चारों तरफ चप्पल बिखरे पड़े हुए थे। घायल करीब आधे घंटे तक तड़पते रहा। बाद में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल भेजा।

यह भी पढें :  देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी? या अल्लाह!

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!