Monday, August 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस अभिरक्षा में पेशी पर आए दुष्कर्मी को अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा

पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर आए दुष्कर्मी को अधिवक्ताओं ने जमकर पीटा

वाराणसी (हि.स.)। सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को अधिवक्ताओं ने पेशी के दौरान शनिवार को जमकर पीटा। साथ गये पुलिस कर्मियोें ने आरोपी को किसी तरह अधिवक्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर कचहरी पुलिस चौकी पहुंचाया। बाद में सुरक्षा के बीच पुनः पेशी पर लाया गया।

इस मामले को लेकर पूरे शहर में लोगों में नाराजगी है। सपा और अन्य दलों के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लहरतारा स्थित स्कूल के मुख्य द्वार के सामने धरना दिया। धरने पर बैठे कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते रहे। मामले को तूल पकड़ता देख वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी जांच टीम गठित कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular