Sunday, May 3, 2026
Homeमनोरंजनपीसी ने शेयर की चेहरे पर चोट के निशान वाली तस्वीर, फैंस...

पीसी ने शेयर की चेहरे पर चोट के निशान वाली तस्वीर, फैंस घबराए तो बताया सच

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा यानी पीसी इन दिनों एक के बाद एक हॉलीवुड फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेबसीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

पीसी ने वेबसीरीज के सेट से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस में काफी सेक्सी दिखाई दे रही थीं। इस तस्वीर पर उनके फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। अब एक्ट्रेस ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसे देखकर उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ गई। फैंस की परेशानी को देखकर पीसी ने उन्हें राहत पहुंचाते हुए तुरंत इस तस्वीर के पीछे के सच का खुलासा भी कर दिया।

, प्रियंका की इस सेल्फी में वह काफी थकी हुईं नज़र आ रही हैं और उनके चेहरे पर खरोंच के निशान और खून धब्बे दिखाई दे रहे हैं। पहली नज़र में उनकी इस इस सेल्फी को देखकर लग रहा है कि उनके चेहरे पर चोट लग गई है, लेकिन गौर से देखने पर समझ आ जाएगा कि पीसी के चेहरे पर मेकअप लगा हुआ है।

तस्वीर शेयर करते हुए पीसी ने लिखा, ‘क्या आपके काम का भी इतना मुश्किल दिन था? साथ ही उन्होंने #एक्टरसेल्फी# सिटाडेल #एडेइनदलाइफ भी लिखा है।

पीसी की तस्वीर के पीछे का सच देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है और उनसे संभलकर काम करने की भी अपील की है।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular