Saturday, September 26, 2026
Homeमनोरंजनपिता बोनी कपूर के जन्मदिन पर बेटी ने तस्वीर शेयर कर दिया...

पिता बोनी कपूर के जन्मदिन पर बेटी ने तस्वीर शेयर कर दिया खूबसूरत तोहफा

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुके प्रोड्यूसर बोनी कपूर के 66वें जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को उनकी लाडली छोटी बेटी ने एक खास तस्वीर शेयर कर पिता को जन्मदिन का तोहफा दिया है। खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता बोनी कपूर और मां श्री देवी की जवानी के दिनों की बेहद दिलकश तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा, आई लव यू द मोस्ट।

तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे बोनी और श्रीदेवी कैमरे के सामने रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हर खास मौके पर उन्हें याद करना नहीं भूलतीं।

बोनी कपूर की बात करें तो फिल्म निर्माण से हटकर वह बहुत जल्द अपनी एक्टिंग स्किल भी फैंस को दिखाने वाले हैं। लव रंजन की अनाम फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल बोनी कपूर दिखाई देंगे। फिल्म में श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular