लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम.देवराज के खिलाफ संविदा कर्मियों ने गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया। पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मियों को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके द्वारा अर्थी सजा कर नारेबाजी की गयी।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के बैनरतले संविदाकर्मी राजभवन पर धरना देने निकले। वीवीआइपी गेस्ट हाउस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और गिरफ्तार करके इको गार्डन पहुंचाया। व्यापारी से नाखुश संविदा कर्मियों ने ईको गार्डन के गेट पर चेयरमैन एम. देवराज की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को एक बार फिर से दोहराया।
शरद/दीपक
