Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचित्रकूट : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को...

चित्रकूट : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

-जिला प्रसाशन को सौपा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन

चित्रकूट (हि.स.)। लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी नेतृत्व के आवाहन पर मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालते हुए सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप केंद्रीय राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने नेतृत्व में रंजना पांडेय, सविता पाल, विजय मणि त्रिपाठी, नीरू गुप्ता , शिवम्ने मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अनिल कसौधन, महेंद्र सिंह आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त की मांग को लेकर जुलूस कर कर्वी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।

इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रतिनिधि सदर तहसीलदार संजय अग्रहरि को राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को तत्काल राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करना चाहिए। किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। कांग्रेस किसानों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।

कांग्रेस नेत्री रंजना पांडेय ने कहा कि किसानों की हत्या करने वाला आज भी मोदी सरकार के मंत्री मंडल का सदस्य है। यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। मंत्री द्वारा लोक तंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया से खुलेआम अभद्रता और गुंडागर्दी करना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने राष्ट्रपति से मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की।

रतन

RELATED ARTICLES

Most Popular