Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपार्षद हत्याकांड में हिरासत में लिए व्यक्ति केे बेटे ने गोली मारकर...

पार्षद हत्याकांड में हिरासत में लिए व्यक्ति केे बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

मेरठ (हि.स.)। एआईएमआईएम के पार्षद जुबेर अंसारी हत्याकांड में पुलिस ने 05 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए एक व्यक्ति के बेटे ने शनिवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नगर निगम के पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पैसे के लेनदेन और प्रोपर्टी के विवाद में पुलिस को हत्या का शक है। बताया जाता है कि पुलिस ने हत्या के शव में 05 लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। शनिवार को हिरासत में लिए गए फतेहआब के बेटे सलीम ने शनिवार को शास्त्रीनगर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर ली।

आरोप है कि पुलिस ने फतेहआब को दो दिन से हिरासत में लिया हुआ है। इसी कारण सलीम दो दिन से मानसिक तनाव में था। आत्महत्या की सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि सलीम ने आत्महत्या की है। पुलिस सुसाइड नोट की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि फतेहबाग को भी पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने सलीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular