Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यपार्टी के चिंतन शिविर में सोनिया ने दे दिया बड़ा संकेत

पार्टी के चिंतन शिविर में सोनिया ने दे दिया बड़ा संकेत

राज्य डेस्क

जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठन में बड़े बदलावों के संकेत दे दिए हैं। सोनिया गांधी ने साफ कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में लोगों को कांग्रेस से बड़ी उम्मीद हैं। लेकिन पिछली नाकामयाबियों से आगे बढ़ने के लिए तत्काल कुछ ढांचागत बदलाव करने और काम करने के तरीके में अंतर लाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं से आह्वान किया कि आप लोग यहां कुछ भी कहने के लिए स्वतंत्र हैं और खूब सुझाव दीजिए, लेकिन बाहर एक ही संदेश जाना चाहिए कि हम संगठन के तौर पर एक हैं। इस तरह सोनिया गांधी ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस में बदलावों के लिए तत्पर हैं। एक तरफ उन्होंने बाहर संगठन के तौर पर ही पेश आने की नसीहत देकर बागियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है। इसके अलावा बदलाव की जरूरत बताकर उन्होंने साफ कर दिया कि संगठन में आमूलचूल परिवर्तन होने वाला है। सोनिया गांधी ने अपने संबोधन से कांग्रेसियों में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी ने हम सभी लोगों को बहुत कुछ दिया है और अब हमारी बारी है कि उसका कर्ज लौटाएं। इस तरह सोनिया गांधी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब वह नई कांग्रेस बनाने के लिए तत्पर हैं। दरअसल बीते कई सालों से कांग्रेस में कुछ असंतुष्ट नेता बदलाव की मांग करते रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में पीके से बातचीत के दौरान भी बदलाव के रोडमैप पर आगे बढ़ने की बात हुई थी। हालांकि पीके ने कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर ठुकरा दिया था।

यह भी पढें : ठाकरे से समर्थन में उतरा पद्मावत यूथ ब्रिगेड

तब कांग्रेस का कहना था कि हमारे पास बदलाव के लिए जरूरी ताकत और नेतृत्व दोनों हैं। अब सोनिया गांधी के भाषण से साफ था कि वह इस दिशा में बदलाव की ओर बढ़ना चाहती हैं। गौरतलब है कि चिंतन शिविर की शुरुआत से पहले ही मीडिया से बात करते हुए अजय माकन ने कुछ बदलावों का ऐलान किया था। उनका कहना था कि अब कांग्रेस का टिकट लेने के लिए यह जरूरी होगा कि वह व्यक्ति कम से कम 5 साल पार्टी के लिए काम कर चुका हो। हालांकि परिवार का कोई और सदस्य यदि इस शर्त को पूरी करता हो तो उसे छूट रहेगी। इसके अलावा 50 साल से कम आयु के लोगों के लिए पार्टी के आधे पद रिजर्व रखे जाएंगे। इसके जरिए पार्टी अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाने का प्रयास करेगी। यही नहीं एक फैमिली एक टिकट का फॉर्मूला भी लागू किया गया है। वहीं एक बार पार्टी के पद पर रहने के बाद 3 साल का कूलिंग ऑफ पीरियड भी होगा ताकि अन्य लोगों को मौका मिल सके। सबसे अहम प्रस्ताव यह है कि अल्पसंख्यकों, दलितों एवं ओबीसी वर्गों के नेताओं के लिए 50 फीसदी का आरक्षण तय किया जाए। ऐसे में साफ है कि चिंतन शिविर के समापन पर कांग्रेसी पार्टी के प्रदर्शन में सुधार का कोई संकल्प लेंगे।

यह भी पढें :  दुष्कर्म व छेड़छाड़ के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular