Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपांच हजार की घूस लेते दारोगा गिरफ्तार

पांच हजार की घूस लेते दारोगा गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को घूस लेते हुए एक दारोगा को रंगेहाथों गिरफ्तार करने का दावा किया। आरोप है कि दारोगा ने सेवानिवृत्त सीओ से किसी काम को करने की एवज में पांच हजार रुपये की घूस मांगी थी, जिसे रंगेहाथों एसीबी ने दबोच लिया।

एसीबी के एसपी के मुताबिक, बिजनौर थाने में तैनात दारोगा राधेश्याम सेवानिवृत्त सीओ से पांच हजार रुपये की घूस मांग रहा था। उन्होंने खुद को जब बताया कि वह भी पुलिस विभाग से रिटायर है, इस पर भी दारोगा नहीं पसीजा। पीड़ित पूर्व सीओ ने इसकी शिकायत एसीबी को दी। योजना बद्ध तरीके से टीम ने कार्रवाई करते हुए दारोगा को पांच हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular