Friday, August 14, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलपांच वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर का ऐतिहासिक क्षण आया...

पांच वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर का ऐतिहासिक क्षण आया : केशव प्रसाद मौर्य

हर घर को अयोध्या धाम और हर मंदिर को राम मंदिर बनाना है

अयोध्या(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का यह ऐतिहासिक क्षण आया है। 22 जनवरी को हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे, इस अवसर पर सभी भारतवासी हर घर को अयोध्या धाम और हर मंदिर को राम मंदिर बनाएं।

वह रविवार को अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नारायण सिंह से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद घर-घर राम ज्योति जलाकर दीपावली मनाना है। हर ग्राम को अयोध्या धाम और हर मंदिर को राम मंदिर बनाना है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या आज सज धज कर तैयार है। अयोध्या को प्रभु श्री राम की प्रतीक्षा का फल मिलने वाला है। अयोध्या के साथ-साथ संपूर्ण जनमानस आनंदित है। एक तरफ जहां विपक्षी दलों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकरा दिया, वहीं पूरा राष्ट्र राम के आने का इंतजार कर रहा है।

बृजनंदन/राजेश /राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular