श्वेतांक पाण्डेय
नई दिल्ली (हि. स.)। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के कारण आठ मरीजों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि समय पर ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाई जा सकती थी।
मुख्यमंत्री ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा है, “ये खबर बहुत ही ज्यादा पीड़ादायी है। इनकी जान बच सकती थी -समय पर ऑक्सिजन देकर।
अपने ट्वीट में आगे उन्होंने कहा है कि दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सीजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती। दिल्ली को 976 टन ऑक्सीजन चाहिए और कल केवल 312 टन ऑक्सीजन दी गयी। इतनी कम ऑक्सीजन में दिल्ली कैसे सांस ले?’
उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित बत्रा अस्पताल में भर्ती आठ मरीजों की शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई है। इनमें छह आइसीयू में भर्ती थे, जबकि दो वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
पर्याप्त ऑक्सीजन होती तो बच सकती थी मरीजों की जान: केजरीवाल
RELATED ARTICLES
