Tuesday, September 22, 2026
Homeकानपुरपरिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा युवक डूबा, मौत

परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा युवक डूबा, मौत

कानपुर (हि.स.)। सूरज की उगलती आग से भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग तालाब, पोखर व नदी में स्नान कर राहत की सांस ले रहे हैं। रविवार को भी एक परिवार गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा स्नान करने गया था, जहां पर युवक गहराई में जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गई।

बिठूर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 30 वर्षीय मयंक तिवारी परिवार के साथ शिवराजपुर थाना क्षेत्र के सर्रेया घाट गंगा स्नान करने गया था। परिवार के सभी लोग भीषण गर्मी में गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मयंक तिवारी समझ नहीं पाया और गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देख परिजनों ने चिल्लाना शुरू किया तो नदी किनारे रहने वाले क्षेत्रीय लोगों ने गंगा में छलांग लगा दी और किसी तरह से युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई और परिजन फौरन रामा हॉस्पिटल ले गये जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी पश्चिम विजयेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अजय/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular