Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरिवहन मंत्री दयाशंकर के नेतृत्व में शान से निकली तिरंगा यात्रा

परिवहन मंत्री दयाशंकर के नेतृत्व में शान से निकली तिरंगा यात्रा

बलिया (हि.स.)। आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर जिले में शनिवार को गजब की दीवानगी दिखी। नगर विधायक व प्रदेश सरकार ने परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं ने दम दिखाया।

तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर एलआईसी रोड, मालगोदाम चौराहा, रेलवे स्टेशन, शहीद चौक, कासिम बाजार रोड, जगदीशपुर चौराहे से ओवरब्रिज होते हुए टीडी कॉलेज चौराहा पहुंची। जहां से यात्रा का प्रवेश कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। यहां बहुउद्देशीय सभागार में यात्रा का समापन हुआ।

इस मौके पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश की आजादी में बलिया का अहम योगदान रहा है। 1857 की क्रांति के महानायक शहीद मंगल पाण्डेय, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर इसी बागी बलिया के धरती पर जन्म लिए। पूरे देश में बलिया का मान सम्मान बढ़ाया। शेरे चित्तू पाण्डेय के नेतृत्व में देश की आजादी से पहले 1942 में बलिया को आजादी दिलाई। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे बलिया का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक व भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने किया।

तिरंगा यात्रा में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, अनूप चौबे, नकुल चौबे, गुड्डू राय, अभिषेक सोनी, मानवेंद्र सिंह, संत कुमार मिठाई लाल, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार, अश्वनी सिंह लिटिल, आदर्श प्रताप सिंह, पीयूष चौबे, सरदार विश्वजीत सिंह, बिट्टू मिश्रा व आलोक सिंह मोनू आदि मौजूद रहें।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular