Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति ने राड से मारकर मौत के घाट उतारा

पति ने राड से मारकर मौत के घाट उतारा

प्रयागराज(हि.स.)। दारागंज थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क मोहल्ले में शनिवार सुबह आटा चक्की के कारखाने में लोहे के राड से प्रहार कर एक महिला को मौत के घाट उतार देने की घटना हुई है। महिला के पति ने ही उसकी हत्या की बात मान ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित डिप्रेशन का शिकार है। वैसे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

दारागंज कच्ची सड़क निवासी रश्मि यादव (45वर्ष) और बलश्याम यादव के दो बेटी एवं एक बेटा है। शुक्रवार की शाम परिवार के लोग घर के प्रथम तल पर सो गये। शनिवार सुबह बच्चे जब सोकर उठे तो मां को खोजने लगे। यह जानकारी होते ही अन्य लोग भी उसे खोजने लगे तो वह नीचे कमरे में खून से लथपथ मृत मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान बलश्याम यादव ने मान लिया है कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि वह डिप्रेशन का शिकार हो चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागा नहीं। परिवार के सदस्यों को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी को मार दिया। पुलिस के सामने भी उसने यह बात कबूल की है। इस मामले में विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular