Friday, May 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा जाने से डर गए अखिलेश, रद्द किया दौरा

नोएडा जाने से डर गए अखिलेश, रद्द किया दौरा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आखिरकार नोएडा जाने से फिर डर गये। शनिवार को ही नोएडा के एक होटल में उनकी प्रेसवार्ता थी, जिसे रद्द कर दिया गया। पहले, मुख्यमंत्री रहते भी अखिलेश यादव कभी नोएडा नहीं गए थे। ऐसा माना जाता है कि जो भी नोएडा जाता है, वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाता या मुख्यमंत्री रहते जाने पर मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है। इस मिथक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा और वे कई बार दौरा कर चुके हैं।

अखिलेश का नोएडा न जाना टोटके से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि वहां जो भी जाता है, उसको मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिलती। अखिलेश शनिवार को नोएडा के अपने उम्मीदवार के समर्थन में प्रेसवार्ता करने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द दिया गया।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular