Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा : चुनावी रंजिश में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या, बेटा...

नोएडा : चुनावी रंजिश में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या, बेटा बना था पंचायत सदस्‍य


नोएडा । गौतमबुद्ध नगर जिले में पंचायत चुनाव की रंजिश में एक बुजुर्ग की हत्‍या कर दी गई। दरअसल, हाल ही में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र के गांव भाऊकरा में रहने वाले इंद्रदेव सिंह (60 वर्ष) की शुक्रवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी ने बताया कि मृतक इंद्रपाल का बेटा दीपक हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ है। दीपक के विरुद्ध उसकी चचेरी बहन पूजा चुनाव लड़ी थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि चुनावी रंजिश के चलते इंद्रपाल की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते हत्या होने की बात कही है।
डीसीपी ने बताया कि इस मामले में अभी तक मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, जैसे ही वे तहरीर देंगे घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। मृतक के बेटे तथा जेवर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक ने कहा कि उनके पिता की चुनावी रंजिश के चलते हत्या की गई है। बता दें कि यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम इसी महीने जारी किया गया। पंचायत चुनाव की मतगणना 2 मई को शुरू हुई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों से चुनावी रंजिश को लेकर घटनाएं सामने आई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular