Saturday, April 25, 2026
Homeमनोरंजननेहा कक्कड़ ने बहन सोनू कक्कड़ को खास अंदाज में दी जन्मदिन...

नेहा कक्कड़ ने बहन सोनू कक्कड़ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर सोनू कक्कड़ आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिये उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सोनू कक्कड़ के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- ‘जन्मदिन की बधाई इंस्प्रेशन सोनू कक्कड़ दीदी।आई लव यू ।’

सोनू कक्कड़ का जन्म 20 अक्टूबर 1979 में हुआ था। वह मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन है। सोनू जब पांच साल की तब उन्होंने अपनी छोटी बहन नेहा के साथ छोटी सी उम्र में ही जागरण में गाना शुरू किया था। सोनू कक्कड़ ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कई हिट सांग्स गाये हैं। उनके गाये गानों में बाबूजी जरा धीरे चलो (दम), हर रात तेरी (लेडीज ट्रेलर), ये कसूर(जिस्म 2 ), लन्दन ठुमकता (क्वीन), जमाना बदल गया (सब कुशल मंगल) आदि शामिल हैं। सोनू ने हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल आदि भाषाओं में भी गाने गाये हैं। इसके अलावा वह इंडियन आइडल 12 की जज भी रह चुकीं है।

सोनू की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने निर्माता नीरज शर्मा से शादी की है। सोनू अब भी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जहां उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular