कानपुर(हि.स.)। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी नेशनल हाईवे पर चलती मोटर साइकिल में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई।
गोविन्दनगर के गुजैनी नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक मोटर साइकिल में चलते चलते आग लग गई। मोटर साइकिल चालक को राहगीरों ने देखते ही शोर मचाया और उसे बताया कि मोटर साइकिल में आग लग गई है। यह सुनते ही मोटर साइकिल सवार किसी तहर कूदकर अपनी जान बचा लिया, लेकिन गाड़ी देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्नि शमन दस्ते की मदद से आग बुझाया।
गोविंदनगर थाना प्रभारी ने बताया गुजैनी नेशनल हाईवे पर चलती मोटरसाइकिल में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन तो पूरी तरह से जल चुकी है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
महमूद
