Sunday, August 23, 2026
Homeमनोरंजन नीना गुप्ता ने 63 की उम्र में लगाए पुश-अप्स, जज्बा देख फैंस...

 नीना गुप्ता ने 63 की उम्र में लगाए पुश-अप्स, जज्बा देख फैंस के मुंह से निकली तारीफ

शानदार अभिनय को लेकर फैंस के बीच फेमस बॅालीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इसके पीछे वजह है कि उनका एक वीडियो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

जिंदगी के 63 बसंत देख चुकीं नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फिटनेस चैलेंज लेती हुईं दिखाई दे रही हैं। वीडियो में नीना हार्डकोर वर्कआउट यानि पुश-अप्स कर रही हैं। इस दौरान उनके फिटनेस ट्रेनर भी साथ दिखाई दे रहे हैं।

नीना गुप्ता ने वीडियो में बताया है कि वह अपने हर दिन की शुरुआत पुश-अप्स से ही करती हैं। कैप्शन में नीना ने लिखा- बस शुरुआत की है लेकिन शो ऑफ कर रही हूं। सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस जज्बे की तारीफ कर रहे है।

नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ऊंचाई रिलीज हुई है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। वह कुछ अनटाइल्टड प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular