लखनऊ (हि.स.)। निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने भारतीय तटरक्षक बल को बधाई दी है।
डॉ संजय निषाद ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि भारत की तटीय सीमाओं की मुस्तैदी के साथ निगरानी कर, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इंडियन कोस्ट गार्ड के समस्त सजग कार्मिकों व उनके परिजनों को ‘भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस’ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
मोहित वर्मा
