Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनितिन अग्रवाल चुने गए उप्र विधान सभा के उपाध्यक्ष

नितिन अग्रवाल चुने गए उप्र विधान सभा के उपाध्यक्ष

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा समर्थित समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। नितिन अग्रवाल को कुल 304 वोट मिले जबकि सपा के नरेंद्र वर्मा को 60 वोट मिले।

विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि कुल 368 वोट पड़े, जिसमें 364 वोट वैध रहे और चार वोट अवैध रहे।

उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला भाजपा समर्थित समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल तथा समाजवादी पार्टी के विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा के बीच रहा। दोनों उम्मीदवारों ने रविवार को नामांकन किया था। आज सोमवार को विधान सभा के विशेष सत्र में मतदान हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित नितिन अग्रवाल उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीत गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular