Friday, April 17, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलनिकाय चुनाव: लखनऊ में दूसरे राजनीतिक दलों से आये चेहरों को भाजपा...

निकाय चुनाव: लखनऊ में दूसरे राजनीतिक दलों से आये चेहरों को भाजपा में मिली जगह

लखनऊ(हि.स.)। नगर निगम निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लखनऊ में नये पुराने चेहरों को मिलाकर टिकट दिया। इसमें दूसरे राजनीतिक दलों से आये चेहरों को जगह मिली है।

भाजपा अपने बूथ प्रबंधन के लिए जानी जाती है और पिछले विधानसभा चुनाव में लखनऊ पश्चिम की सीट भाजपा के हाथ से चली जाने के बाद वहां के कई पार्षदों पर तलवार लटक रही थी। जो बात अब सच साबित हुई। पश्चिम विधानसभा में खासा हस्तक्षेप रखने वाले लेबर कालोनी वार्ड के पुराने चेहरे राजेश इस बार टिकट नहीं पा पाये। वार्ड 78 लेबर कालोनी वार्ड में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आये अजय दीक्षित को भाजपा का टिकट दिया गया है।

कभी समाजवादी पार्टी का दामन थाम कर राजनीति की शुरुआत करने वाले चरणजीत सिंह गांधी को भी मोतीलाल नेहरु चन्द्रभानु गुप्त वार्ड नम्बर 58 से भाजपा का टिकट दिया गया। वार्ड 41 रामजीलनगर सरदार पटेल में कांग्रेस से भाजपा में आये गिरीश कुमार मिश्रा को कमल से फूल सिम्बल से चुनाव लड़ने की हरी झंडी भी मिल गयी। गिरीश के भाजपा से टिकट मिलने पर युवा वर्ग में बेहद जोश है।

– भाजपा नेे पुराने नेताओं पर जताया भरोसा

लखनऊ में नगर निगम निकाय चुनाव में वार्ड मनकामेश्वर पर भाजपा का झंडा लहराने वाले रंजीत सिंह, वार्ड त्रिवेणी नगर में मुन्ना मिश्रा, लाल लाजपतराय वार्ड में राघवराम तिवारी, अलीगंज शेखापुर वार्ड में पृथ्वी गुप्ता, लालकुंआ वार्ड से सुशील तिवारी पम्मी जैसे पुराने नेताओं पर भाजपा ने फिर से टिकट दिया है।

– कदम रसूल वार्ड में जॉनी भाई का कटा टिकट

80 प्रतिशत मुस्लिम बहुल्यता वाले कदम रसूल वार्ड में कई बार से भाजपा के प्रत्याशी रहे रजनीश छिब्बर उर्फ जॉनी भाई का टिकट कट गया है। इस बार भाजपा ने आयुष कुमार को टिकट देकर युवा चेहरे को आगे किया है।यहां से दो मुस्लिम चेहरे भी इस वार्ड भाजपा से टिकट मांग रहे थे, जिन्हें इस बार चुनाव लडने का मौका नहीं मिल सका हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular