Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाविकों का रोजगार छीनने वाली है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

नाविकों का रोजगार छीनने वाली है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाने की नीति निंदनीय है। पूरी दुनिया से लोग काशी के आध्यात्मिक वैभव की अनुभूति करने के लिए आते हैं। विलास-विहार के लिए नहीं। गंगा विलास उद्योगपतियों का क्रूज है। इसे उतारकर भाजपा अब नाविकों का भी रोजगार छीनेगी। यह आरोप समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए।

पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही भाजपा सरकार

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बोले कि पहले जो इन्वेस्टर समिट हुए, उसमें कितना पैसा धरातल पर आया। पुराने एमओयू जमीन पर उतरे नहीं और नए एमओयू साइन कर रहे हैं। चुनाव के चक्कर में आम जनता को धोखा दिया जा रहा है।ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के जरिए लाखों-करोड़ों का इन्वेस्टमेंट बताने वाली भाजपा सरकार पहले यह बताए कि रोजगार कितनों को मिला है।

नेताजी के जीवन पर कैलेंडर जारी

सपा अध्यक्ष ने यहां विवेकानंद परिनिर्वाण दिवस पर दिवंगत मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ के जीवन और संघर्ष पर बने कैलेंडर का विमोचन किया। 12 पेज वाले कैलेंडर को दीपक कबीर ने तैयार किया है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular