Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनर्सिंग होम पर प्रशासन का छापा, गिफ्ट पैक लेने पहुंची 35 आशाओं...

नर्सिंग होम पर प्रशासन का छापा, गिफ्ट पैक लेने पहुंची 35 आशाओं को पकड़ा

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक नर्सिंग होम में चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। गोरखधंधे में शामिल 35 आशाओं को भी मौके से पकड़ लिया गया। नर्सिंग होम में प्रशासन की छापे की कार्रवाई से शहर भर के अस्पतालों में हड़कंप मचा है। प्रशासन ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है। डीएम के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार, सीओ सिटी और पुलिस ने शहर के नवादा इलाके में स्थित आयशा नर्सिंग होम पर अचानक छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान अस्पताल में खलबली मच गई। प्रशासन को यहां 35 आशा मिलीं जो जिला अस्पताल से प्रसूताओं को लाकर यहां भर्ती करवाती थीं। प्रशासन ने चार प्रसूताओं को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद प्रशासन नर्सिंग होम को सील कर दिया है। मौके पर पकड़ी गईं आशाओं को पुलिस अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। शहर के आयशा अस्पताल में कई महीनों से प्रसूताओं को जिला अस्पताल से लाकर यहां भर्ती कराने का गोरखधंधा चल रहा था। नर्सिंग होम सपा नेता के भाई का बताया जा रहा है। इस नर्सिंग होम में प्रसूताओं की शिफ्टिंग का खेल अरसे से चल रहा था। कमीशन के चक्कर में आशाएं तीमारदारों को प्रसूता की मौत का भय दिखाकर नर्सिंग होम ले जाती थीं। हर मरीज पर आशाओं को नर्सिंग होम प्रशासन मोटा कमीशन देता था। कमीशनबाजी के खेल में महिला अस्पताल के स्टाफ की भी मिलीभगत बताई जा रही है। रविवार को नर्सिंग होम में आशाओं को कमीशन के तौर पर गिफ्टपैक देने की तैयारी की गई थी। इसके लिए एक समारोह का आयोजन भी किया गया था। इसकी भनक प्रशासन को लग गई और छापा पड़ गया। छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालक टीम के हाथ नहीं लग पाया। हालांकि थाने में लिखा पढ़ी चल रही है।

यह भी पढें : अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular