Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनया मुरादाबाद में प्रॉपर्टी खरीद चुके दिल्ली के आवंटियों की ट्रैकिंग शुरू

नया मुरादाबाद में प्रॉपर्टी खरीद चुके दिल्ली के आवंटियों की ट्रैकिंग शुरू

– ट्रैकिंग पूरी होने के बाद एमडीए भेजेगा नोटिस

मुरादाबाद(हि.स.)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा नया मुरादाबाद में कई साल पहले प्रॉपर्टी खरीद चुके दिल्ली के ऐसे सभी आवंटियों की ट्रैकिंग शुरू की गई है, जिन्होंने प्लॉट खरीदने के बाद इस पर अपना मकान नहीं बनाया।

ट्रैकिंग पूरी होने के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण इन सभी को नोटिस भेजेगा। एमडीए ने विधिवत रूप से ऐसे सभी लोगों की ट्रैकिंग शुरू कर दी है, जिन्होंने वर्षों पहले नया मुरादाबाद में प्लाट खरीदा लेकिन, मकान नहीं बनाया। इनमें से अधिकांश लोग दिल्ली और एनसीआर के बताए जा रहे हैं।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि ऐसे ही आवंटियों की वजह से नया मुरादाबाद में अपेक्षित आवासीय बसावट नहीं हो सकी है। व्यावसायिक बसावट पिछड़ने का भी यही काफी बड़ा कारण है। ट्रैकिंग पूरी होने के बाद उन आवंटियों को निर्धारित समय सीमा में मकान बनाने या फिर प्लॉट बेचने को कहा जाएगा।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular