Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनफरत भरे बयान के मामले में आप सांसद संजय सिंह, दो अन्य...

नफरत भरे बयान के मामले में आप सांसद संजय सिंह, दो अन्य को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह और पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को एक समुदाय के खिलाफ नफरत भरा बयान देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। इन लोगों के खिलाफ पिछले साल यह मामला दर्ज किया गया था।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार की अदालत में दाखिल की गई अंतिम रिपोर्ट में अपराध शाखा ने कहा कि संजय सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समरजीत सिंह और बृज कुमारू के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी सिंह के खिलाफ इस संबंध में कई मामले दर्ज किए गए थे। अंतिम रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता का पक्ष अदालत 16 सितम्बर को सुनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular