नड्डा ने नक़वी, महेंद्र नाथ व रमन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ और लंबी उम्र की कामना की है। 
नड्डा ने गुरुवार को ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा है, ‘केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर अल्पसंख्यकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास उल्लेखनीय है। आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूँ।’
नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में कहा है, ‘केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश के युवाओं में कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाने तथा उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए आपके द्वारा किये गए अतुलनीय प्रयास प्रशंसनीय हैं। आप सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रहें।’

भाजपा अध्यक्ष ने डॉ सिंह को बधाई देते हुए कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में देश और प्रदेश के प्रति आपकी सच्ची सेवा तथा निष्ठा सर्वविदित है। ईश्वर से आपके सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।’

उल्लेखनीय है कि मुख्तार अब्बास नक़वी का जन्म 15 अक्टूबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ है। वह केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं। वहीं, डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म 15 अक्टूबर 1957 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ। वह केंद्र में उद्यमिता व कौशल विकास मंत्रालय के मंत्री हैं।

डॉ रमन सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1952 को अविभाजित मध्य प्रदेश व मौजूदा छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ। वह मौजूदा समय में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

error: Content is protected !!