वाराणसी (हि.स.)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट पुल से एक युवती ने वरूणा नदी में छलांग लगा दी। सोमवार सुबह हुई घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने तत्काल गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर नदी में युवती की तलाश में जुट गये। सूचना पर युवती के परिजन भी वहां पहुंच गये।
नक्खीघाट निवासी मुन्ना चौधरी की पुत्री नेहा (18) परिजनों के किसी बात से नाराज होकर सुबह नक्खीघाट पुल पर पहुंची। इधर-उधर देखने के बाद नेहा पुल के रेलिंग पर चढ़ नदी में कूद गई। यह देख राहगीरों ने शोर मचाया तो वहां क्षेत्रीय लोगो की भीड़ जुट गईं। तक तब पुलिस भी वहां पहुंच गईं।
