Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयनई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने प्रेम शुक्ला और शाजिया...

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है ।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रेम शुक्ला (मुंबई) और शाजिया इल्मी (दिल्ली) को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

भाजपा नेता प्रेम शुक्ल मीडिया डिबेट में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वहीं, शाजिया इल्मी भाजपा दिल्ली प्रदेश की प्रवक्ता रही हैं। नए दायित्व के बाद दोनों नेता अब भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के रुप में मीडिया में पार्टी का पक्ष रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular