Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से 3 दिन तक मनाया जाएगा श्रीराम विवाह उत्सव

धूमधाम से 3 दिन तक मनाया जाएगा श्रीराम विवाह उत्सव

भगवान सीताराम जी की बारात होगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

झांसी(हि. स.)। विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय श्री राम विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 7 दिसंबर को निकाली जाने वाली भगवान की विशाल बारात कार्यक्रम का आकर्षण रहेगी।

महानगर के मेहंदी बाग में स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर के तत्वावधान में भगवान राम और सिया जी का विवाह उत्सव कार्यक्रम 7 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। यह जानकारी मंदिर के महंत श्री राम प्रिय दास जी महाराज ने सोमवार को पत्रकारों को दी।

मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उत्सव की शुरुआत 7 दिसंबर को निकाली जाने वाली भगवान की भव्य बारात से होगी. श्री राम बारात मंदिर से प्रारंभ होकर आतिया ताल, खंडेराव गेट, कोतवाली, सराफा बाजार, डाकघर, सिंधी तिराह आदि क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। 8 दिसंबर को मंदिर परिसर में भगवान सीताराम के विवाह के विभिन्न कार्यक्रम होंगे ।

उत्तराधिकारी महंत प्रेम नारायण दास जी महाराज ने बताया कि सोमवार को शाम 6 बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के लगन कार्यक्रम के साथ वैवाहिक परम्परा का शुभारंभ हो जाएगा। 9 दिसंबर को प्रसाद वितरण एवं संतों को भोजन प्रसादी कराई जाएगी।

भगवान के उत्सव की तैयारियां जोरों पर जारी है। मंदिर को विद्युत छठा से खूब सजाया गया है। प्रेस वार्ता का संचालन एवं आभार चरण सेवक पंडित पीयूष रावत ने व्यक्त किया। इस दौरान राजकुमार गोस्वामी,खिलान सिंह, हेतराम रामायणी, पुजारी राम धनेश्वर लाल, विजय वल्लभ दास, चंद्रकांत यादव, भूपेंद्र रायकवार उपस्थित रहे।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular