Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं...

धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं : योगी आदित्यनाथ

-मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर सावधानी बढ़ाए जाने के निर्देश

लखनऊ (हि.स.)।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसपी के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई समस्या न हो।
मुख्यमंत्री सोमवार को यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी ग्रामों में वरासत अभियान प्रगति पर है। वरासत अभियान को तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्रवाई निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर सावधानी बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बर्ड फ्लू की जांच बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में की जाए।
बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त  आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त  आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक  हितेश सी. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व  रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त  संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular