Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यधमकाने वाले मौलाना से फूल लेते दिखे DM,SP

धमकाने वाले मौलाना से फूल लेते दिखे DM,SP

शेखावत ने घेरा-बुके क्यों ले रहे? सरहद पर बहादुरी दिखाकर लौटे हैं…

राज्य डेस्क

जयपुर। नूपुर शर्मा के बयान के बाद आंख नोंचने और जुबान काटने जैसे भाषण देने वाले मौलाना मुफ्ती नदीम के साथ राजस्थान पुलिस की कुछ तस्वीरें अब चर्चा में गई हैं। कुछ दिनों पहले बूंदी में मौलाना मुफ्ती नदीम ने यह भड़काऊ भाषण दिया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इन तस्वीरों को ट्वीट किया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसके साथ ही राज्य की अशोक गहलोत सरकार और पुलिस-प्रशासन पर भी हमला बोला है। दरअसल इस तस्वीर में बूंदी जिले के पुलिस अधीक्षक मौलाना मुफ्ती नदीम से बुके लेते नजर आ रहा हैं। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा, ’ऐसी तस्वीरों के बाद कैसे मान लें कि राजस्थान सरकार ने प्रशासन को तुष्टिकरण के काम में नहीं लगा रखा! अज़मेर के धमकीबाज को पुलिस अफसर द्वारा सजा से बचने का तरीका सिखाया जा रहा था तो सरेआम मारने-काटने की घोषणा करने वाले बूंदी के धमकीबाज से कलेक्टर और एसपी का याराना दिख रहा है!’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ये फूल, ये बुके किस बात के लिए स्वीकारे जा रहे हैं? ये कौन सा सरहद पर बहादुरी दिखाकर लौटे हैं!

मौलाना ने दिया था विवादित बयान

दरअसल नूपुर शर्मा ने जब पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था तब उसके बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी। बूंदी में मौलाना मुफ्ती नदीम ने कलेक्ट्रेट के पास पुलिस के सामने ही एक भाषण दिया था। मौलाना यहां नूपुर के बयान के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपने आए थे। भाषण के दौरान मौलाना ने कहा था, जो पैगंबर साहब के खिलाफ बोलेगा, उसकी आंख नोंच लेंगे, हाथ उठाया तो हाथ तोड़ देंगे और उंगली उठाई तो उंगली भी तोड़ देंगे…’ बूंदी के मौलाना ने बयान में कहा था कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बयान अगर कानूनी तौर पर सही है, तो हम ऐसे कानून के खिलाफ भी जाएंगे। अगर कानून के खिलाफ है तो बूंदी प्रशासन और देश की हुकूमत कान खोलकर सुन लें, आका की शान में गुस्ताखी करने वालों के खिलाफ एक्शन ले ले, अगर नहीं लिया तो फिर मुसलमान रिएक्शन देगा। इस भड़काऊ भाषण का विरोध होने के बाद मुफ्ती को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। अब उनके साथ जिले के पुलिस अधीक्षक की तस्वीर चर्चा में है। इससे पहले अजमेर पुलिस की तस्वीर भी चर्चा में थी। यहां पुलिस नूपुर शर्मा का गर्दन काटने वाले खादिम सलमान चिश्ती को पकड़ने के बाद उसे समझाती नजर आई थी कि बोल देना नशे में था। बच जाएगा। इस मामले के सामने आने के बाद हंगामा मच गया था। बाद में वर्दी पर कार्रवाई भी हुई थी। बता दें कि सलमान चिश्ती अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम हैं। आरोप है कि उन्होंने दरगाह के हूजरे से एक वीडियो बनाकर नूपुर शर्मा का सर कलम करने वाले को इनाम का ऐलान किया था। इसके बाद हंगामा मचने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

यह भी पढें :  भाजपा सांसद ने किया सरकार व अधिकारियों के खिलाफ धरने का ऐलान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular