Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस बरामद

दो शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस बरामद

जौनपुर (हि.स.)। लाइन बाजार थाना पुलिस ने रविवार को दो शातिर चोरों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल व एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। 

लाइन प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह हमराह के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ दो चोर जोगियापुर पुल के नीचे मौजूद है, जो वाहन को कही बेचने के लिए जाने वाले है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने जोगियापुर पुल के नीचे से दो चोरों को पकड़ लिया। 

अभियुक्तों ने अपना नाम गाजीपुर जनपद के सिकारपुर निवासी आलोक कुमार, खेतासराय निवासी मो.शाकिब बताया  है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की मोटर साइकिल अवैध असलहा मय कारतूस बरामद किया है। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular