Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो प्रेमियों ने लगाई फांसी, खंडहर में मिले शव

दो प्रेमियों ने लगाई फांसी, खंडहर में मिले शव

बागपत (हि.स.)बागपत जनपद में दो प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों का शव गांव के ही एक खंडहर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है और मामले की जांच में जुटी है।

घटना थाना बिनौली क्षेत्र के सिरसली गांव की है। जहां रविवार सुबह गांव के ही एक युवक व युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह बच्चे खेल रहे थे जिन्होंने गांव के खंडहर मकान में दोनों के शव देखे और शोर मचा दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।

गांव में चर्चा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उनकी हत्या की गई है। वही प्रेमी के परिजनों के मुताबिक युवती के घर वालों ने धमकी दी थी कि अगर युवक गांव में आया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी और इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और पूरे मामले की तफ़्तीश में जुट गई है।

सचिन/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular