Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। वह दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिरकत कर रहे हैं।

पर्यावरण प्रौद्योगिकी एवं सतत ग्रामीण विकास कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन कर रहीं हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीएन शर्मा विशिष्ट अतिथि हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी दोपहर बाद चंपा देवी पार्क जाएंगे। जहां भाजपा के क्षेत्रीय स्तर की अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहां छह कार्यदायी संस्थाओं की 221.10 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और आठ कार्यदायी संस्थाओं की 49.48 करोड़ रुपये की लागत वाली 51 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

डॉ. आमोदकांत/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular