Sunday, May 3, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 796 नए मरीज

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 796 नए मरीज

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 796 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 946 रही। कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 25 लाख, 04 हजार, 329 हो गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 10 हजार, 889 है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 04 लाख, 06 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 79 करोड़, 45 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular